गायों को काट कर फेंकने के कारण हिंदू संगठनों में भारी रोष

अज्ञात व्यक्तियों ने गांव आदमपुर नजदीक गऊओं को काट कर फेंका

by TheUnmuteHindi
गायों को काट कर फेंकने के कारण हिंदू संगठनों में भारी रोष

गायों को काट कर फेंकने के कारण हिंदू संगठनों में भारी रोष
अज्ञात व्यक्तियों ने गांव आदमपुर नजदीक गऊओं को काट कर फेंका
सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की
सरहिन्द, 26 नवंबर (): सरहिन्द-पटियाला रोड़ पर बस्सी पठाना के नजदीक गांव आदमपुर नजदीक गत रात्रि कुछ अज्ञात व्यक्तियों की तरफ से गऊओं को काट कर फेंकने का समाचार प्राप्त हुआ है, जिस कारण हिंदू संगठनों के अंदर भारी रोष पाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार गांव आदमपुर में घटना वाली जगह पर पहुंच कर गौ रक्षा सेवा दल के राष्ट्रीय प्रधान सतीश कुमार ने बताया कि उन को सूचना मिली थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति गऊओं को काट रहे हैं। जब वह घटना वाली जगह पर पहुंचे तो वहां कुछ अज्ञात व्यक्ति गऊओं को काट रहे थे परन्तु जब उनको पकडऩे की कोशिश की तो वह वहां से अपनी ब्रीजा गाड़ी के द्वारा भाग निकले। उन्होंने बताया कि करीब 10 गऊएं काटी हुई मिलीं हैं, जोकि बहुत ही बुरी बात है। इस सम्बन्धित उन्होंने सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की है।
गऊओं को काटने वालों की सजा की जाए 10 साल : हिंदू नेता
इस मौके गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय प्रधान सतीश कुमार, पूर्व चेयरमैन गाय सेवा कमीशन कीमती भक्त ने मांग की ऐसे लोगों को सजा कम से कम 10 साल की जाए और गऊओं को लेकर जाने वाले वाहन को भी जब्त करके 5 लाख जुर्माना किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि गाय माता का खून धरती पर गिरेगा तो संसार में कभी भी शान्ति नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के खिलवाड़ को कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और डटकर संघर्ष किया जाएगा।
मामला दर्ज कर कार्रवाई कर दी है शुरू : डीएसपी
इस सम्बन्धित जब मौके पर पहुंचे डीएसपी सुखनाज सिंह के साथ बातचीत की तो उन्होंने कहा कि उनको सूचना मिली थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति रात समय ऐसी कार्यवाही कर रहे हैं, जिस पर तुरंत कार्यवाही करते पुलिस टीमें रात समय ही पहुंच गई थीं। उन्होंने कहा कि हिंदू नेताओं के बयानों के आधार पर उक्त व्यक्तियों विरुद्ध मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी गई है।

You may also like