सोफा फैक्टरी में आग लगने से तीन कर्मियों की मौत

by TheUnmuteHindi
सोफा फैक्टरी में आग लगने से तीन कर्मियों की मौत

नई दिल्ली, 26 नवम्बर : उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में एक फैक्टरी में आग लगने के कारण तीन कर्मचारियों की मौत होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार एक सोफा बनाने वाली फैक्ट्री में बीते सोमवार (25 नवंबर) को भीषण आग लग गई, जिसमें तीन कर्मचारियों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा साइट-4 इलाके की एक फैक्ट्री में हुआ, जहां तीनों मृतक फैक्ट्री के अंदर ही सो रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक, आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर आने के कुछ ही समय बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक अंदर सो रहे तीन कर्मचारियों की झुलसने के कारण मौत हो चुकी थी। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

You may also like