नई दिल्ली, 26 नवम्बर : महाराष्ट्र में निवर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है, जिसके मद्देनजर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार सुबह राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन से मुलाकात की और विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद अपना इस्तीफा सौंप दिया। राज्यपाल ने शिंदे से नए सीएम के शपथ ग्रहण तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने के लिए कहा, क्योंकि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन की शानदार जीत के बाद इस पद के लिए कौन होगा, इस पर सस्पेंस जारी है। राजभवन जाने के दौरान शिंदे के साथ उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडऩवीस और अजीत पवार भी थे। एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल में मंत्री रहे दीपक केसरकर ने संवाददाताओं से कहा, “मुख्यमंत्री ने अपना इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल ने उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने के लिए कहा है।” एक सवाल के जवाब में केसरकर ने कहा कि नई सरकार जल्द से जल्द शपथ लेगी।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सीपी राधाकृष्णन को सौंपा इस्तीफा
81