उत्तर प्रदेश में बारातियों से भरी बस व कार की हुई भीषण टक्कर में पांच की मौत

by TheUnmuteHindi
उत्तर प्रदेश में बारातियों से भरी बस व कार की हुई भीषण टक्कर में पांच की मौत

नई दिल्ली, 25 नवंबर : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में हुए एक दर्दनाक हादसे के बाद पांच लोगों की मौत होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह समय हुआ, जिसमें एक बारातियों की बस और एक कार के बीच भीषण टक्कर हुई। इस हादसे पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र कुमार ने बताया कि इस हादसे में कार सवार पांच लोगों की जान चली गई। मृतकों में चार महिलाएं सीमा (40), प्रतिभा (32), रामलली (45), और प्रतिभा (42) शामिल हैं, जबकि शुभम (20) भी इस हादसे में जान गंवा बैठे। हादसे के समय कार बारातियों को लेकर शिवराजपुर से जा रही थी। वहीं, बघौली से आ रही बस से इसकी टक्कर हो गई, जिसमें बस में भी बाराती सवार थे। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

You may also like