संभल में फैली हिंसा के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

by TheUnmuteHindi
संभल में फैली हिंसा के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली, 25 नवंबर : उत्तर प्रदेश के संभल में फैली हिंसा के बाद अब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें लोकसभा के सांसद जिआउर्रहमान बर्क, सदर विधायक इकबाल महमूद के बेटे सोहेल इकबाल और अन्य पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। सभी पर हिंसा भडक़ाने का आरोप लगाया गया है। हालांकि अधिकारियों के द्वारा रिपोर्ट की पुष्टि अभी नहीं की गई है लेकिन कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं संभल में हुए बवाल के बाद पुलिस ने न केवल 21 लोगों को हिरासत लिया बल्कि 400 अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट पहले ही दर्ज कराई जा चुकी है। जिले में हुए बवाल के बाद पूरी रात पुलिस पैदल गश्त करती रही। उच्चाधिकारियों ने गश्त का नेतृत्व किया। जहां-जहां बवाल में आगजनी और पथराव हुआ था, वहां पर विशेष फोकस किया गया और भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। साथ ही लगातार संदिग्ध लोगों पर भी नजर रखी जा रही है। पुलिस द्वारा सभी पर कार्रवाई की जा रही है।

You may also like