अदाणी समूह के शेयरों में गिरावट का क्रम जारी

by TheUnmuteHindi
अदाणी समूह के शेयरों में गिरावट का क्रम जारी

अदाणी समूह के शेयरों में गिरावट का क्रम जारी
मुंबई, 22 नवंबर : अरबपति उद्योगपति गौतम अदाणी पर अमेरिका में कथित रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी का आरोप लगाए जाने के बाद अदाणी समूह की दस सूचीबद्ध कंपनियों में से आठ के शेयरों में सुबह के कारोबार के दौरान गिरावट दर्ज की गई। बता दें कि अमेरिका में भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी पर भारतीय अधिकारियों को 2200 करोड़ रुपये की रिश्वत देने के आरोप लगने के बाद उनकी कंपनियों के शेयरों में गिरावट का क्रम जारी है। शुक्रवार को बाजार खुलते ही उनकी कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। अभी यह दिन का शुरुआती कारोबार है। आगे और गिरावट आ सकती है। इससे पूर्व, अदाणी समूह के शेयरों में भारी गिरावट के बाद बाजार टूटने के साथ ही निवेशकों की संपत्ति बृहस्पतिवार को 5.27 लाख करोड़ रुपये घट गई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 422.59 अंक गिरकर 77,155.79 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान यह 775.65 अंक या 0.99 प्रतिशत गिरकर 76,802.73 अंक पर आ गया था। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 5,27,767.57 करोड़ रुपये घटकर 4,25,38,908.01 करोड़ रुपये (5.04 लाख करोड़ डॉलर) रह गया।

You may also like