प्रशासन अदाणी के खिलाफ लगे आरोपों से अवगत है : कैरिन जीन पियरे
अमेरिका, 22 नवंबर : ‘व्हाइट हाउस’ की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते कहा कि प्रशासन अदाणी के खिलाफ लगे आरोपों से अवगत है। अदाणी पर अमेरिकी अभियोजकों ने भारत में सौर बिजली अनुबंध हासिल करने के लिए अनुकूल शर्तों के बदले भारतीय अधिकारियों को 26.5 करोड़ डॉलर (लगभग 2,200 करोड़ रुपये) की रिश्वत देने में कथित तौर पर शामिल होने का आरोप लगाया है।पियरे ने कहा, ‘‘जाहिर है कि हम इन आरोपों से अवगत हैं और मैं आपको अदाणी समूह पर लगे आरोपों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए एसईसी (प्रतिभूति और विनिमय आयोग) और डीओजी (न्याय विभाग) से संपर्क करने के लिए कहूंगी। बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने कहा है कि भारत और अमेरिका के संबंध मजबूत नींव पर टिके हैं तथा वह भारतीय अरबपति गौतम अदाणी पर लगे रिश्वतखोरी के आरोपों से पैदा हुई स्थिति से निपटने को लेकर आश्वस्त है।
प्रशासन अदाणी के खिलाफ लगे आरोपों से अवगत है : कैरिन जीन पियरे
100
previous post