53
नई दिल्ली, 20 नवंबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुआना के जॉर्जटाउन एयरपोर्ट पर गुआना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली ने शानदार स्वागत किया। उनके साथ गुआना के दर्जनभर से ज्यादा कैबिनेट मंत्री भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति अली ने एक-दूसरे को गले लगाकर अभिवादन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मोदी ने ब्राजील में त्र-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद अपनी विदेश यात्रा के तीसरे चरण में गुआना का दौरा किया। इस मौके पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरे को खास इसलिए माना जा रहा है क्योंकि 56 साल में यह पहली बार है जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री गुआना गया है। इस ऐतिहासिक दौरे को लेकर गुआना में उत्साह का माहौल है।