नकदी बांटने के मामले में पुलिस ने किया भाजपा नेताओं पर मामला दर्ज

by TheUnmuteHindi
नकदी बांटने के मामले में पुलिस ने किया भाजपा नेताओं पर मामला दर्ज

नई दिल्ली, 20 नवंबर : महाराष्ट्र में चुनाव से पहले मतदाताओं को नकदी बांटने के मामले में पुलिस ने भाजपा के नेताओं पर मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार चुनाव से एक दिन पहले मंगलवार को पालघर के एक होटल में मतदाताओं को कथित तौर पर नकदी बांटने के सिलसिले में पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महासचिव विनोद तावडे, पार्टी उम्मीदवार राजन नाइक और अन्य के खिलाफ दो स्नढ्ढक्र दर्ज कीं। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। अधिकारी ने कहा कि दोनों मामले 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए लागू चुनाव आचार संहिता के कथित उल्लंघन के लिए जिले के तुलिंज पुलिस थाने में दर्ज किए गए। पुलिस ने बताया कि पहली स्नढ्ढक्र में तावडे और अन्य पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करके एक होटल में एकत्रित होने का आरोप लगाया गया है, जबकि दूसरी स्नढ्ढक्र में उन पर नकदी और शराब की पेशकश करके मतदाताओं को लुभाने का आरोप लगाया गया है।

You may also like