सरकार द्वारा खूंखार बदमाशों को दिया जा रहा है संरक्षण : रणदीप सुरजेवाला

by TheUnmuteHindi
सरकार द्वारा खूंखार बदमाशों को दिया जा रहा है संरक्षण : रणदीप सुरजेवाला

मुंबई, 18 नवंबर : कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बॉलीवुड समेत मनोरंजन उद्योग को खुलेआम धमकियां दी गई और नेताओं की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। क्या यह सत्ता में बैठे लोगों की सक्रिय या मौन मिलीभगत के बिना हो सकता है?’ उन्होंने सत्तारूढ़ गठबंधन पर मुंबई और महाराष्ट्र में औद्योगिक क्रांति को नष्ट करने, नई परियोजनाओं, निवेश और नौकरियों को राज्य से बाहर धकेलने का आरोप लगाया। उन्होंने सत्तारूढ़ महायुति पर मुंबई और महाराष्ट्र के कौशल व संसाधनों को लूटने और दलबदल के जरिये लोकतंत्र पर हमला करने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा, शिवसेना और राकांपा के गठबंधन महायुति पर निशाना साधते हुए दावा किया कि इसके शासन में खूंखार बदमाशों को संरक्षण दिया जा रहा है और कुख्यात अपराधियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। सुरजेवाला ने दावा किया कि मुंबई और महाराष्ट्र के कौशल और संसाधनों को सत्तारूढ़ महायुति के रूप में छद्म आक्रमणकारी लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि महायुति द्वारा खड़ी की गई महंगाई ने शहर और राज्य के लोगों के जीवन को नर्क बना दिया है।

You may also like