भारत ने हाइपरसोनिक मिसाइल का किया सफलतापूर्वक परिक्षण

by TheUnmuteHindi
भारत ने हाइपरसोनिक मिसाइल का किया सफलतापूर्वक परिक्षण

नई दिल्ली, 18 नवंबर : भारत एक बार फिर हाइपरसोनिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परिक्षण करके सभी को चौंका दिया है। जानकारी के अनुसार भारत के इस परिक्षण के बाद उसे उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल कर दिया है, जिनके पास तेज गति से और हवाई रक्षा प्रणालियों से बचते हुए मार करने की क्षमता वाला हथियार है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश के पहले लंबी दूरी के हाइपरसोनिक मिशन के तहत शनिवार को हुए मिसाइल परीक्षण को ‘शानदार’ उपलब्धि और ‘ऐतिहासिक क्षण’ बताया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन द्वारा विकसित मिसाइल को 1,500 किलोमीटर से अधिक दूरी तक विभिन्न पेलोड ले जाने में सक्षम बनाया गया है। रक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘भारत ने ओडिशा के तट पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की मारक क्षमता वाली हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण करके एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

You may also like