कैंटल स्कूल में नई बिल्डिंग के उदघाटन व छात्रों की उपलब्धियों का जशन समारोह
पटियाला : कैंटल स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह आई. सी. एस. ई और आई. एस. सी सत्र (2022-23 और 2023-24) के लिए आयोजित किया गया, जिसमें कैंटल स्कूल के उन छात्रों की उपलब्धियों का जश्न मनाया गया, जिन्होंने शिक्षा और खेल में उत्तम प्रदर्शन किया है।
सत्र 2022-23 के 91 छात्र-छात्राओं तथा सत्र 2023-24 के 88 छात्र-छात्राओं को, जिन्होंने 90% से ज्यादा अंक प्राप्त किए, उनको कैंटल स्कूल के मैनेजमेंट एवं प्रिंसिपल दवारा सम्मानित किया गया । कैंटल स्कूल की नई बिल्डिंग का उदघाटन माननीय श्रीमती नीना कैन्टल जी एवं शबीना जी दवारा किया गया । स्कूल के नन्हें कलाकारों की प्रस्तुतियों को देखकर दर्शक रोमांचित हो गए और सम्मानीय प्रिंसिपल श्रीमती राजेंद्र कौर विर्क दवारा प्रेरणादायक भाषण दिया गया। उन्होंने छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया ।
कैंटल स्कूल में नई बिल्डिंग के उदघाटन व छात्रों की उपलब्धियों का जशन समारोह
55
previous post