85
अमृतसर, 11 नवंबर : मशहूर क्रिकेटर तथा राजनीतिज्ञ नवजोत ङ्क्षसह सिद्धू एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। अब हाल ही में उनके द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिससे उन्होंने कपिल शर्मा के शो में वापिसी करने के संकेत दिए हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है, जिस पर उन्होंने लिखा है, ‘द होम रन।’ इतना ही नहीं उन्होंने उस पर लिखा है ‘सिद्धू जी इज बैक। नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा शेयर किए गए वीडियो से ये साफ हो रहा है कि क्रिकेट कमेंट्री के बाद वह लाफ्टर शो में भी वापसी करने जा रहे हैं। गौरतलब है कि आई.पी.एल. 2024 की शुरुआत के साथ ही उन्होंने क्रिकेट कमेंट्री के जरिए छोटे पर्दे पर वापसी की थी। अब उन्होंने फिर से लाफ्टर शो में वापसी के संकेत दिए हैं, जिसके साथ उनके फैंस में काफी खुशी का माहौल है।