पटियाला जिले की मंडियों में धान की आमद 10 लाख मीटरिक टन से हुई पार

10 लाख 5 हजार 3884 मीटरिक टन धान की हुई खरीद

by TheUnmuteHindi
पटियाला जिले की मंडियों में धान की आमद 10 लाख मीटरिक टन से हुई पार

पटियाला जिले की मंडियों में धान की आमद 10 लाख मीटरिक टन से हुई पार
– 10 लाख 5 हजार 3884 मीटरिक टन धान की हुई खरीद
पटियाला : डिप्टी कमिश्नर पटियाला डा. प्रीति यादव ने बताया कि जिले की मंडियों में गत दिवस तक 10 लाख 13 हजार 997 मीटरिक टन धान की आमद हुई है और इस में से 10 लाख 5 हजार 384 मीटरिक धान की खरीद की जा चुकी है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि अब तक खरीदे गए धान में से पनग्रेन की तरफ से 451556 मीटरिक टन, मार्कफैड की तरफ से 244797 मीटरिक टन, पनसप की तरफ से 188100 मीटरिक टन, पंजाब राज्य वेयर हाऊस निगम की तरफ से 117807 और एफ.सी.आई. द्वारा 2438 मीटरिक टन धान की खरीद की गई है। जबकि व्यापारियों द्वारा 686 686 मीटरिक टन धान की खरीद की गई है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि खरीद किये गए धान की किसानों को अब तक 2210. 78 करोड़ रुपए की अदायगी की गई है जो कि खरीद किए धान की 100 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि खरीदे गए धान की लिफ्टिंग का काम भी तेजी के साथ चल रहा है और मंडियों में से अब तक 7 लाख मीटिरिक टन धान की लिफ्टिंग की जा चुकी है और रोजाना की 50 हजार मीटरिक टन से ज़्यादा धान की लिफ्टिंग की जा रही है। इस मौके उन्होंने किसानों से अपील की कि धान की पराली का निपटारा करने के लिए किसान इन सीटू तकनीकों का प्रयोग करें।

You may also like