49
नई दिल्ली, 7 नवंबर : बालीवुड अभिनेता सलमान खान को आए दिन कोई ना कोई धमकी मिल रही है, जिसको लेकर उनकी सुरक्षा में भी इजाफा किया गया है। अब ताजा मामला अभिनेता शाहरुख खान का सामने आया है, जिनको धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार भारतीय अभिनेता शाहरुख खान को कथित तौर पर फैजान खान नामक एक व्यक्ति द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है। महाराष्ट्र के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। हमारे सूत्रों के अनुसार, रायपुर के आरोपी ने अभिनेता से भारी फिरौती की मांग की है, जिसको लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।