नई दिल्ली, 7 नवंबर : कनाडा में गत दिनों मंदिर के बाहर हुई हिंसा के बाद इस स्थिति को देखते हुए, ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने धार्मिक स्थलों पर राजनीतिक प्रदर्शनों पर रोक लगाने के लिए एक नया विधेयक लाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल केवल धार्मिक कार्यों के लिए हैं और यहां पर किसी भी प्रकार के राजनीतिक या अन्य प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह कदम तनावपूर्ण स्थिति को शांति में बदलने की दिशा में उठाया गया है। बता दें कि कनाडा के ब्रैम्पटन में हाल ही में हिंदू मंदिर पर हुए हमले के विरोध में हिंदू समुदाय द्वारा बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इन प्रदर्शनों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं, जो तिरंगा और भगवा झंडे लहराते हुए सडक़ों पर उतर आए हैं। प्रदर्शनकारियों का गुस्सा सिर्फ मंदिर पर हमले तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी नाराजगी कनाडा की पुलिस के खिलाफ भी है, जिन पर पक्षपाती व्यवहार का आरोप लगाया गया है। उसके बाद यह फैसला लिया गया है।
कनाडा में हिंसा रोकने के लिए मेयर ने नया विधेयक लाने की घोषणा की
57