नई दिल्ली, 7 नवंबर : एक लाख रुपए जुए में हारने के बाद उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के एक वकालत की पढ़ाई कर रहे छात्र ने बुरे रास्तों को अपना लिया और चेन स्नेचिंग तथा चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देने लगा। जानकारी के अनुसार पुलिस के पूछताछ में बताया कि वह जुए में 1 लाख रुपए हार गया था, जिसकी भरपाई करने के लिए अब वह मोबाइल फोन, चेन स्नेचिंग का काम करता था। बता दें कि पुलिस नाका लगाकर बुधवार देर रात थाना लिंक रोड की पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक पुलिस एक स्कूटी सवार संदिग्ध को रोकने के लिए इशारा करती है, लेकिन स्कूटी सवार रूकने के बजाय वहां से पीछे मुड़ कर भागने लगता है। पुलिस की नजर से ओझल होने की हड़बड़ी में स्कूटी रामपुरी रेलवे लाइन के किनारे फिसल गई और आरोपी वहीं औधे मुंह गिर पड़ा। पुलिस से बचने के लिए वह फायरिंग करने लगा, जिसका जवाब देते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान जतिन चौहान उर्फ सोनू के रूप में हुई। जोकि वकालत की पढ़ाई कर रहा था तथा जुए में पैसे हार चुका था।
जुए में हारे पैसों के लिए वकालत की पढ़ाई करता छात्र बना चोर
56
previous post