नई दिल्ली, 7 नवंबर : यूपी के बागपत में कोर्ट द्वारा एक वर्षाे पुरानी मस्जिद को गिराने का आदेश जारी किया गया, जिसके कारण इलाके में लोगों के अंदर आक्रोश है। जानकारी के अनुसार मुस्लिम शख्स गुलसार ने इसके खिलाफ शिकायत की थी, जिसके बाद कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। मस्जिद के मुतवल्ली को नोटिस भेजा गया है और 4.12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। गांव के लोगों में इस फैसले के बाद आक्रोश है और वे कोर्ट जाने की बात कह रहे हैं। यह मामला जिले के कोतवाली बड़ौत क्षेत्र के राजपुर खामपुर गांव में हुई है. जहां गुलसार नाम के शख्स ने शिकायत थी कि गांव में तालाब की जमीन पर कब्जा किया हुआ हैं। आरोप हैं कि शिकायत के बाद कुछ लोगों ने उस पर हमला भी किया था। वहीं जिस तालाब पर कब्जे की शिकायत उसके द्वारा की गई थी उसकी ज़द में 50 साल पुरानी टकिया वाली मस्जिद भी हैं जिसका विस्तार अवैध कब्जें पर किया गया है। साथ ही इस जमीन पर कई मकान भी बने बने हैं। इसके बाद कोर्ट द्वारा इसे गिराने का आदश्ेा दिया गया है।
कोर्ट ने वर्षांे पुरानी मस्जिद को गिराने का दिया आदेश
51
previous post