श्री बद्रीनाथ जी के कपाट जल्द होंगे बंद

by TheUnmuteHindi
श्री बद्रीनाथ जी के कपाट जल्द होंगे बंद

चंडीगढ़, 7 नवंबर :भगवान श्री बद्रीनाथ जी के कपाट जल्द ही बंद होने जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार धाम के कपाट 17 नवंबर को रात्रि 9 बजकर 7 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। कपाट बंद होने की प्रक्रिया के अंतर्गत बुधवार 13 नवंबर से पंच पूजाएं शुरू होंगी। कपाट बंद की प्रक्रिया के अवसर पर श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय मौजूद रहेंगे। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी हरीश गौड़ ने बताया कि श्री पंचपूजाओं के अंतर्गत पहले दिन भगवान गणेश की पूजा होगी। शाम को इसी दिन भगवान गणेश के कपाट बंद होंगे। दूसरे दिन बृहस्पतिवार 14 नवंबर को आदि केदारेश्वर मंदिर तथा शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद होंगे। तीसरे दिन शुक्रवार 15 नवंबर को खडग – पुस्तक पूजन तथा वेद ऋचाओं का वाचन बंद हो जायेगा। इस दौरान लाखों श्रद्धालुओं की आस्था इसके साथ जुड़ी हुई है तथा लोग लगातार दर्शन कर रहे हैं।

You may also like