50
नई दिल्ली, 6 नवंबर : प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा का गत दिवस देर रात्रि निधन हो गया, जोकि एक बीमारी के कारण अस्पताल में दाखिल थे। वह मल्टीपल मायलोमा (एक प्रकार का रक्त कैंसर) के कारण उत्पन्न स्वास्थ्य जटिलताओं के बाद दिल्ली स्थित एम्स में वेंटिलेटर पर थीं। पद्म भूषण से सम्मानित सिन्हा को उनके भोजपुरी, मैथिली, मगही लोकगीतों के लिए जाना जाता है। ‘बिहार कोकिला’ के नाम से मशहूर शारदा सिन्हा ने ‘कार्तिक मास इजोरिया’ और ‘कोयल बिन’ जैसे लोक गीतों के साथ-साथ फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर- दो’ के बॉलीवुड गीत ‘तार बिजली’ और ‘हम आपके हैं कौन’ के ‘बाबुल’ जैसे अनेक यादगार गीत गाए। उनके इस तरह जाने से उनके फैंस तथा चाहने वालों को बड़ा घाटा पड़ा है।