नई दिल्ली, 29 अक्तूबर : बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद वहां एक अधिकारी को शराब का धंधा करते हुए पकडऩे में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार सरकारी अधिकारी ही इस कानून की धज्जियां उड़ा रहा हैं। दरअसल, मोतिहारी जिले में आरपीएफ के इंस्पेक्टर ही शराब की धंधेबाजी करते पकड़े गए। पूर्वी चंपारण जिले की पुलिस ने बापूधाम रेलवे स्टेशन के आरपीएफ इंस्पेक्टर पंकज गुप्ता के आवास पर बीती रात छापेमारी कर शराब की कई बोतलें एवं नकदी बरामद की है। इस संबंधी जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार साईबर पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद वसीम फिरोज के नेतृत्व में जिला मुख्यालय मोतिहारी के नगर थाना की पुलिस ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के आरक्षी निरीक्षक (इंस्पेक्टर) के आवास पर छापामारी कर 22 बोतल अंग्रेजी शराब और 94,900 रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस के पहुंचने से पहले ही इंस्पेक्टर गुप्ता मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे पकडऩे के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
इंस्पेक्टर के घर छापामारी कर शराब व नकदी की बरामद
60
previous post