79
नई दिल्ली, 29 अक्तूबर : राजस्थान के बालोतरा जिला में दो बसों के बीच हुए भयंकर हादसे के कारण कई यात्रियों के घायल होने तथा तीन लोगों की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार घटना कुड़ी गांव के पास हुई जब एक प्राइवेट बस सडक़ किनारे खड़ी थी, तभी तेज रफ्तार मिनी बस ने उसे टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, जब मिनी बस खड़ी बस के पीछे आ रही थी, तो वह अचानक उसकी ओर जाकर टकरा गई। इस टक्कर में मिनी बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह पिचक गया, और उसमें बैठे लोग फंस गए। तीन लोग, जो मिनी बस के सामने बैठे थे, मौके पर ही अपनी जान गंवा बैठे। हादसे की सूचना मिलते ही पचपदरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई, जिसने घायलों को अस्पताल पहुंचाने का कार्य किया।