नई दिल्ली, 29 अक्तूबर : अभिनेता सलमान खान को धमकियों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब पुलिस ने सलमान खान को धमकियां देने वाले एक आरोपी को नोएडा से दबोच लिया है। पुलिस के द्वारा बताया जा रहा है कि उसका नाम मोहम्मद तैयब है। आरोपी को सूरजपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा। मिली जानकारी अनुसार, बताया जा रहा है कि मोहम्मद तैयब मूलरुप से यूपी के बरेली का रहने वाला है। अभी दिल्ली में ज्योति नगर कर्दनपुरी में अपने चाचा के पास रहता था। पिता का नाम ताहिर है। वह बरेली में सिलाई का काम करते हैं। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। इसकी जांच की जा रही है। पुलिस की एक टीम आरोपी के दिल्ली स्थित घर पर मौजूद है। वहां ज्योति नगर थाना पुलिस को सूचना देकर आरोपी के चाचा का घर भी खंगाला जा रहा है। अभी तक की जांच में सामने आया है की आरोपी का किसी गैंग से संबंध नहीं है। पुलिस द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है।
अभिनेता सलमान खान को धमकियां देने वाला नोएडा से काबू
105
previous post