इरफान अंसारी का बयान अशोभनीय है : शिवराज चौहान

by TheUnmuteHindi
इरफान अंसारी का बयान अशोभनीय है : शिवराज चौहान

रांची, 28 अक्तूबर : केंद्रिय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्री इरफन अंसानी के बयान पर कहा कि जब झारखंड के मुख्यमंत्री अपने भाभी के अपमान पर चुप हैं तो वह राज्य के अन्य महिलाओं के लिए क्या ही बोलेंगे। उन्होंने इरफान अंसारी के बयान पर कहा कि यह अशोभनीय है कि राज्य के मंत्री उस राज्य के मुख्यमंत्री के भाभी के खिलाफ ऐसी बयान बाजी करते हैं और मुख्यमंत्री चुप हो जाते हैं। ऐसे व्यक्ति को पद पर बने रहने का कोई हक नहीं है। इस दौरान झारखंड में महिलाओं के ऊपर हो रहे अपमान पर भी शिवराज सिंह चौहान ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब भी सीता का अपमान हुआ है तो रावण खत्म होता है। इस राज्य के जनता ने भी मूड बना लिया है कि महिलाओं को अपमानित करने वाले का इस बार चुनाव में साथ नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में भाभी को मां का दर्जा दिया गया है।

You may also like