मुंबई, 28 अक्तूबर : बालीवुड अभिनेता सलमान खान इस वक्त अपनी सिक्योरिटी के चलते चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने बड़ा अपडेट दिया है कि वह दुबई में दंबग टूर पर निकलने वाले हैं। इसका पोस्टर भी सामने आया है। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह द्वारा बालीवुड स्टार सलमान को लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। इन्हीं धमकियों के बीच यह बात सामने आई है कि सलमान खान अपनी फिल्म दबंग की शूटिंग के लिए दुबई के दौरे पर निकल रहे हैं। उनका दुबई आना उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। दुबई दुनिया की सबसे सुरक्षित जगहों में से एक मानी जाती है। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने सलमान को कई धमकियां दी हैं। सलमान खान वैसे तो अभी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ को होस्ट कर रहे हैं। रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर कर दबंग स्टार ने कैप्शन में लिखा दुबई दबंग द टूर के लिए तैयार हो जाओ, 7 दिसंबर 2024 को रीलोडेड, इस बार चार-चार हसीनाएं दबंग टूर पर हैं।
अभिनेता सलमान खान दबंग फिल्म के लिए जाएंगे दुबई
111
previous post