नई दिल्ली, 28 अक्तूबर : विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुंबई में एक संवाददाता सम्मेलन में संबोधित करते निवेश को महाराष्ट्र से गुजरात ले जाने के आरोपों को रविवार को खारिज करते हुए कहा कि निवेशकों का अपना हिसाब-किताब होता है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्ष में सभी परियोजनाएं भाजपा शासित राज्यों के पास नहीं आई हैं। भाजपा के राज्यसभा सदस्य ने कहा, ‘प्रतिस्पर्धी संघवाद देश के लिए अच्छा है।’ उन्होंने कहा कि भारत-पश्चिम एशिया आर्थिक गलियारा दुनिया में सबसे चर्चित कनेक्टिविटी गलियारा है और इसका मुख्य ‘इंटरफेस’ महाराष्ट्र में होगा। कांग्रेस और उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (यूबीटी) समेत विपक्षी दल के नेता अक्सर दावा करते हैं कि महाराष्ट्र की कई बड़ी निवेश परियोजनाओं को पड़ोसी भाजपा शासित गुजरात ले जाया गया है। विपक्ष के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर जयशंकर ने कहा, ‘निवेशक ऐसी राज्य सरकार का चुनाव करेंगे जो सक्षम और कुशल हो।
एस.जयशंकर ने निवेश को गुजरात ले जाने के आरोपों को किया खारिज
47
previous post