हलका समाना की नई बनी पंचायतों के सरपंचों व पंचों ने हरचंद सिंह बरसट से की मुलाकात

गांवों के विकास को अहमियत देने और पंजाब सरकार की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की

by TheUnmuteHindi
हलका समाना की नई बनी पंचायतों के सरपंचों व पंचों ने हरचंद सिंह बरसट से की मुलाकात

हलका समाना की नई बनी पंचायतों के सरपंचों व पंचों ने हरचंद सिंह बरसट से की मुलाकात
गांवों के विकास को अहमियत देने और पंजाब सरकार की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की
पटियाला, 26 अक्टूबर, 2024 – आम आदमी पार्टी, पंजाब के राज्य महासचिव और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट के साथ आज गांव मेहमदपुर, सवाजपुर नवां, खेड़ी मुसलमानियां, बिशनपुर छन्ना, चूहड़पुर, जाहला, बनेरा खुर्द की नई बनी पंचायतों के सरपंचों और पंचों ने मुलाकात की। इस अवसर पर स. बरसट ने बधाई देते हुए उम्मीद जताई की कि नई पंचायतों के नेतृत्व में गांवों का विकास तेजी से होगा और पंजाब सरकार की नीतियों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि लोगों द्वारा चुनी पंचायतों को गांवों के विकास को अहमियत देनी चाहिए, जिसके लिए यह आवश्यक है कि वह लोगों के साथ सीधा तालमेल रखें क्योंकि गांव का सरपंच किसी पार्टी का नहीं, बल्कि पूरे गांव का होता है, जो गांव की प्रगति को पहल देता है। राज्य महासचिव ने कहा कि राज्य सरकार की लोक भलाई नीतियों के कारण दिन-प्रतिदिन लोग आम आदमी पार्टी के साथ जुड़कर पार्टी को मजबूत कर रहे हैं। पंजाब के हर वर्ग के लोगों को बिना किसी भेदभाव के सभी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जिनमें पंजाब को बचाने के लिए राज्य सरकार ने लंबे समय से बंद पड़े सुओं को शुरू करवाया, सभी नागरिकों को 600 यूनिट मुफ्त बिजली, आम आदमी क्लीनिक, स्कूल ऑफ एमिनेंस, महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, पारदर्शी तरीके से करीब 45 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियों पर भर्ती करना, पंजाब का खजाना भरने के लिए आमदन में वृद्धि, फरिश्ते योजना, सड़क सुरक्षा बल, रजिस्ट्रियों पर एन.ओ.सी. की शर्त खत्म करने के साथ-साथ माननीय मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार ने पंजाब में नई इंडस्ट्री लगाने के लिए भी सार्थक कदम उठाए हैं। उन्होंने सभी पंचायतों से कहा कि वह पंजाब सरकार की नीतियों को जमीनी स्तर पर लोगों तक पहुंचाएं, ताकि आम लोगों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ मिल सके और गांव भी विकास की राह पर आगे बढ़ सकें।

इस मौके पर नरिंदर सिंह सरपंच बरसट, हरिंदर सिंह धबलान, जगतार सिंह सरपंच जाहला, कर्मजीत सिंह सरपंच मेहमदपुर, परविंदर सिंह सरपंच सवाजपुर नवां, प्रेम सिंह शैरी सरपंच खेड़ी मुसलमानियां, जगदीप सिंह सरपंच बिशनपुर छन्ना, आकाशदीप सिंह सरपंच बनेरा खुर्द, मनप्रीत सिंह सरपंच वजीदपुर, चमकौर सिंह पूर्व सरपंच चूहड़पुर मरासीयां, शाम लाल दत्त, हरदीप सिंह, हरजिंदर सिंह, प्रगट सिंह, अवतार सिंह, बलबीर सिंह, बलजिंदर सिंह, रविंदर सिंह, तजिंदर सिंह, हरिंदर सिंह, मनिंदर सिंह, बलकार डकाला, परमजीत सिंह, तजिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, दर्शन सिंह, गुरजंट सिंह, मेजर सिंह, सतनाम सिंह, जतिंदर सिंह, रणधीर सिंह, हरदेव सिंह, मेजर सिंह, बलविंदर सिंह, दर्शन सिंह सहित अन्य भी उपस्थित रहे।

You may also like