पूर्व विधायक सतकार कौर का मिला दो दिन का रिमांड

by TheUnmuteHindi
पूर्व विधायक सतकार कौर का मिला दो दिन का रिमांड

फिरोजपुर, 26 अक्तूबर : हेरोइन मामले में पकड़ी पूर्व विधायक सत्कार कौर को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने एएनटीएफ को उसका दो दिन का रिमांड दिया है। दूसरी तरफ पूर्व विधायक सत्कार कौर से पूछताछ के बाद कई राजफाश होने लगे हैं। जांच अधिकारियों के मुताबिक सत्कार कौर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह फिरोजपुर में पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र से नशा लेती थी और उसे आगे बेचती थी। वह नशा किससे लेती थी, इस पर उसने कहा कि वह उस जगह पर ले जा सकती है जहां से नशा आगे सप्लाई होता है। इसके बाद एंटी नारकोक्टिस टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीमें फिरोजपुर रवाना हो गई हैं। एएनटीएफ के अधिकारियों मुताबिक सत्कार कौर की ओर से नशा पंजाब के अलावा, हरियाणा, दिल्ली तक बेचा जाता था। उससे उसके पक्के ग्राहकों के नंबर व पैसा ट्रांसफर होने के भी सुबूत मिले हैं। उधर, पुलिस ने उसको दी गई सुरक्षा भी वापिस ले ली है। यही नहीं, पुलिस ने उसके चंडीगढ़ और फिरोजपुर के तीन बैंक खातों की भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा इस मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है।

You may also like