जगन मोहन रेड्डी पारिवारिक संपत्तियों के अकेले उत्तराधिकारी नहीं : वाईएस शर्मिला

by TheUnmuteHindi
जगन मोहन रेड्डी पारिवारिक संपत्तियों के अकेले उत्तराधिकारी नहीं : वाईएस शर्मिला

नई दिल्ली, 26 अक्तूबर : पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहनरेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला ने कहा कि शर्मिला ने कहा, मेरे पास अभी भी एक भी ऐसी संपत्ति नहीं है। जगन मोहन रेड्डी पारिवारिक संपत्तियों के अकेले उत्तराधिकारी नहीं हैं। पिता की इच्छा थी कि सभी पारिवारिक व्यवसाय को चार पोते-पोतियों में समान रूप से बांटा जाए। वे (वाईएसआर) केवल जगन मोहन रेड्डी के नहीं थे। जगन मोहन रेड्डी केवल अभिभावक हैं। इन संपत्तियों को चार पोते-पोतियों के बीच समान रूप से बांटने की उनकी जिम्मेदारी है। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी और उनकी बहन वाईएस शर्मिला के बीच संपत्ति विवाद गहराता जा रहा है। जवाब में शर्मिला ने वाईएसआर के प्रशंसकों को एक खुला पत्र लिखा। उन्होंने कहा कि जगन मोहन रेड्डी पारिवारिक संपत्ति के इकलौते उत्तराधिकारी नहीं है। पिता वाईएस राजशेखर रेड्डी (वाईएसआर) के सामने और उनके निधन के बाद कोई संपत्ति का हस्तातंरण नहीं किया गया है। पिता की इच्छा- पोते-पोतियों में बंटे संपत्ति।

You may also like