नई दिल्ली, 26 अक्तूबर : गत दिवस गुलमर्ग में हुए आतंकी हमले केबाद सेना अधिकारियों ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार इस तलाशी अभियान दौरान ड्रोन और हेलीकॉप्टरों का भी इस्तेमाल किया गया। गुलमर्ग सेक्टर में हुए आतंकवादी हमले में दो सैनिकों सहित चार लोग मारे गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सुबह नियंत्रण रेखा और हमला स्थल के नजदीकी इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किया गया, बाद में तलाशी अभियान का दायरा अंदरूनी इलाकों की ओर भी बढ़ा दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि हमले में शामिल आतंकवादियों का पता लगाने और उनके सफाए के लिए शुरू इस अभियान में सुरक्षा बल मानवीय और तकनीकी खुफिया जानकारी की मदद ले रहे हैं। पुलिस और सेना के वरिष्ठ अधिकारी इस अभियान की निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने हमला स्थल के आस-पास के रास्तों को सील कर दिया है। उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र पूरी तरह से सेना के नियंत्रण में है और हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि एक आतंकवादी समूह ने गर्मियों की शुरुआत में घुसपैठ की थी और अफरवत रेंज के ऊंचे इलाकों में शरण ली थी, जिन्हेंढूंढा जा रहा है।
सेना अधिकारियों ने गुलमर्ग में चलाया सर्च अभियान
130