कनाडा सरकार ने भारतीयों के लिए उठाया नया कदम

by TheUnmuteHindi
कनाडा सरकार ने भारतीयों के लिए उठाया नया कदम

नई दिल्ली, 25 अक्तूबर : कनाडा सरकार द्वारा रोजाना कोई ना कोई नया नियम लागू किया जा रहा है। अब कनाड़ा के प्रधानंमत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक अन्य कदम उठाते ऐलान किया कहा कि अब कनाडाई कंपनियों को कनाडाई नागरिकों को नौकरी में प्राथमिकता देनी होगी। उन्होंने इस कदम को कनाडा फर्स्ट का नाम दिया है। इसके तहत कंपनियों को यह साबित करना होगा कि उन्हें नौकरी के लिए योग्य कनाडाई नागरिक नहीं मिला, तभी वे विदेशी अस्थायी कर्मचारियों को नियुक्त कर सकेंगे। ट्रूडो के इस फैसले का सबसे अधिक प्रभाव भारतीय छात्रों और अस्थायी कर्मचारियों पर पड़ेगा। 2023 में कनाडा में 1.83 लाख विदेशी अस्थायी कर्मचारी थे, जिनमें से 27 हजार भारतीय थे। इनमें बड़ी संख्या भारतीय छात्रों की थी, जो अस्थायी रूप से काम करके अपनी पढ़ाई और जीवनयापन का खर्च निकालते थे। प्रधानमंत्री के इस नए फैसले से भारतीय छात्रों और अन्य विदेशी कर्मचारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि अब उनके रोजगार के अवसर सीमित हो जाएंगे।

You may also like