बाइक सवारों ने छात्रों से भरी वैन पर की फायरिंग
नई दिल्ली, 25 अक्तूबर : उत्तर प्रदेश के अमरोहा में आज समय डर व सहम का माहौल पैदा हो गया, जब चार बाइक सवारों द्वारा स्कूली बस पर अंधाधंूध फायरिंग व पत्थरबाजी की गई। बता दें कि इस वैन में बच्चे भी सवार थे, जिनको ड्राईवर की सूझबूझ से बाल बाल बचाया गया।चार अज्ञात युवकों ने बाइक पर सवार होकर स्कूल वैन पर हमला कर दहशत फैलाई। वैन में कक्षा 4 के बच्चों समेत कुल 28 छात्र मौजूद थे, जो फायरिंग और पत्थरबाजी से चीख उठे। ड्राइवर मॉन्टी ने सूझबूझ दिखाते हुए वैन को तेजी से भगाते हुए बच्चों को सुरक्षित स्कूल तक पहुंचाया, जिससे किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई। घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। हमले के बाद मॉन्टी ने बताया कि वह बच्चों को स्कूल छोडऩे जा रहा था जब तीन बाइक सवार हमलावरों ने उसकी वैन को रोका और फायरिंग शुरू कर दी। ड्राइवर ने तुरंत बच्चों को सीटों के नीचे छुपने को कहा और वैन को बिना रुके भगाया। हमलावर लगातार फायरिंग और पथराव करते रहे, लेकिन मॉन्टी ने वैन को सुरक्षित स्कूल और फिर थाने तक पहुंचाया। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर इस मामले की जांच शुरू कर दी गई हे।
बाइक सवारों ने छात्रों से भरी वैन पर की फायरिंग
66