हरियाणा, 17 अक्तूबर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का एक महत्वपूर्ण शक्ति प्रदर्शन आज हरियाणा में होगा, जहां नायब सिंह सैनी आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनका शपथ ग्रहण समारोह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का एक महत्वपूर्ण शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार और तेलंगाना के मुख्यमंत्री सहित कई बड़े नेता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी एक दिन पहले ही चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं। आयोजन स्थल पर नेता व लोग पहुंचने शुरू हो गए हैं।नायब सिंह सैनी ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले भगवान वाल्मीकि भवन में पूजा-अर्चना की। यह पूजा धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जो उनके इस बड़े दिन की शुरुआत को शुभ बनाने के लिए की गई। इसलिए आज केदिन भारी इक_ होने की पूर्ण संभावना है।
नायब सिंह सैनी आज लेंगे मुख्यमंत्री की शपथ
63