बम होने की सूचना मिलने पर इंडिगो विमान की करवाई अचनचेत लैडिंग

by TheUnmuteHindi
बम होने की सूचना मिलने पर इंडिगो विमान की करवाई अचनचेत लैडिंग

नई दिल्ली, 16 अक्तूबर : 200 यात्रियों वाले एक इंडियो के विमान को उस समय अचनचेत लैडिंग करवानी पड़ी,जब उसमें बम होने की सूचना प्राप्त हुई। जानकारी के अनुसार मुंबई से दिल्ली जा रहे इंडिगो के एक विमान को बम की धमकी मिलने पर अहमदाबाद की तरफ डायवर्ट कर दिया गया। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि विमान में बम होने की धमकी एक अफवाह थी। इसके बाद मंगलवार की रात को विमान मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचा। बता दें कि विमान में करीब 200 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। अधिकारी ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने ट्वीट के जरिए विमान में बम होने का दावा किया था। मुंबई एटीसी द्वारा सतर्क किए जाने के बाद पायलट ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला किया। दरअसल, दिल्ली के लिए उड़ान भरने के रास्ते में अहमदाबाद ही सबसे निकटतम एयरपोर्ट था। एक अधिकारी ने कहा, आधी रात को यहां लैंडिंग के बाद, करीब 200 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को ले जाने वाले विमान की रात भर सुरक्षा बलों ने जांच की। इस दौरान उन्हें कुछ भी नहीं मिला लेकिन इस सब में यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा तथा बिना वजह परेशानी हुई, जिसकी जांच की जा रही है।

You may also like