भारतीय महिला हाकी खिलाड़ी की लगी सबसे अधिक बोली

by TheUnmuteHindi
भारतीय महिला हाकी खिलाड़ी की लगी सबसे अधिक बोली

नई दिल्ली, 16 अक्तूबर : खिलाडिय़ों की हुई निलामी के दौरान महिला हाकी टीम की खिलाड़ी डिफेंडर उदिता दुहान को सबसे अधिक में खरीदा गया है, जबकि भारतीय कप्तान सलीमा टेटे (20 लाख), इशिका चौधरी (16 लाख) और नेहा गोयल (10 लाख) को ओडिशा वारियर्स ने खरीदा। पूर्व कप्तान सविता (20 लाख), शर्मिला देवी (10 लाख) और निक्की प्रधान (12 लाख) को सूरमा हॉकी क्लब ने खरीदा। दिल्ली एसजी पाइपर्स ने अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी नवनीत कौर (19 लाख), युवा गोलकीपर बिछू देवी खारीबम (16 लाख) और दीपिका (20 लाख) को खरीदा। इसी तरह भारत की लालरेम्सियामी (बंगाल टाइगर्स , 25 लाख) , सुनेलिटा टोप्पो (दिल्ली एसजी पाइपर्स, 24 लाख), संगीता कुमारी (दिल्ली एसजी पाइपर्स , 22 लाख) पर भी अच्छी बोलियां लगी।

You may also like