नई दिल्ली, 15 अक्तूबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (डब्ल्यूटीएसए) और इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि जिस तरह विमानन क्षेत्र के लिए वैश्विक समुदाय ने एक व्यापक रूपरेखा तैयार की है, उसी तरह डिजिटल दुनिया को भी नियमों तथा विनियमों की आवश्यकता है। मोदी ने कहा, ‘समय आ गया है जब वैश्विक संस्थाओं को डिजिटल प्रौद्योगिकी के लिए नियम-आधारित रूपरेखा के महत्व को स्वीकार करना होगा।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि डिजिटल प्रौद्योगिकी के लिए वैश्विक स्तर पर ऐसी रूपरेखा तैयार करने की जरूरत है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) और प्रौद्योगिकी के नैतिक उपयोग के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए हों। उन्होंने कहा कि आपस में जुड़ी दुनिया में सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। प्रधानमंत्री ने कहा कि डिजिटल उपकरण और अनुप्रयोग किसी भी भौतिक सीमा से परे हैं और कोई भी देश अकेले अपने नागरिकों को साइबर खतरे से सुरक्षित नहीं रख सकता है। मोदी ने कहा कि संघर्षों से त्रस्त दुनिया में आम सहमति और संपर्क की आवश्यकता है और भारत दुनिया को संघर्ष से बाहर निकालने की कोशिश कर रहा है।
डिजिटल दुनिया को भी नियमों तथा विनियमों की आवश्यकता : प्रधानमंत्री मोदी
73
previous post