युद्ध नशों विरुद्ध तहत 156 नशा तस्कर गिरफ्तार

by TheUnmuteHindi
crime

चंडीगढ़, 14 मई 2025 : पंजाब सरकार द्वारा पंजाब में चलाए जा रहे युद्ध नशों विरुद्ध के 73वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 156 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 1.5 किलो हैरोइन, 16 किलो अफीम, 5.38 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। इसके साथ सिर्फ 73 दिनों के अंदर गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 10802 हो गई है।

राज्य भर में की जा रही छापामारी

इस संबंधी अन्य जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि 97 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1500 से अधिक पुलिस कर्मचारियों की भागीदारी वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 601 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके चलते राज्य भर में 109 एफआईआर दर्ज की गई। उन्होंने आगे कहा कि दिन भर चले इस ऑप्रेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 613 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की। उन्होंने बताया कि आगे भी मुहिम जारी है।

यह भी देखें : क्राईम : दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने एएसआई की हत्या

You may also like