लखनऊ, 17 जून 2026: योगी सरकार ने बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों में बदलाव किया है। अब परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में हर साल 20 मई से 24 जून तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी। पहले यह अवकाश 15 जून तक ही होता था।
बेसिक शिक्षा के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने इसकी जानकारी दी। नई व्यवस्था के अनुसार प्रदेश के सभी बेसिक विद्यालय 25 जून से नियमित पढ़ाई के लिए खुल जाएंगे।
शिक्षकों, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों और कर्मचारियों को 22, 23 और 24 जून को स्कूल पहुंचकर जरूरी तैयारियां पूरी करनी होंगी।
मंगलवार को परिषदीय और उच्च प्राथमिक स्कूलों की छुट्टियां समाप्त हो गईं। स्कूल खुलने पर शिक्षकों ने बच्चों का रोली-टीका लगाकर स्वागत किया। आपको बता दें कि, पहले स्कूलों में 20 मई से 15 जून तक गर्मी की छुट्टियां घोषित की गई थीं। अब छुट्टियों को 10 दिन और बढ़ा दिया गया है।
ये भी देखे: पंजाब में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान, इतने दिन रहेंगे स्कूल बंद, हरियाणा में भी छुट्टी