शिवसेना में टूट की खबरों पर संजय राउत ने दी चेतावनी, कहा – ‘कोई बेईमानी करेगा तो..’

by Manu
संजय राउत

मुंबई, 17 जून 2026: शिवसेना (यूबीटी) में टूट की खबरों को लेकर पार्टी के प्रवक्ता संजय राउत ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राउत ने महाराष्ट्र में सांसदों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए कहा कि जो जाना चाहता है वह इस्तीफा देकर चला जाए।

संजय राउत ने कहा, “कोई बेईमानी करेगा तो हम छोड़ेंगे नहीं। जिसको जाना है वह इस्तीफा दे और चला जाए। किसी ने साईं बाबा की शपथ ली तो किसी ने मां की शपथ ली। अब जनता चुप नहीं बैठेगी। बागी सांसदों को हम छोड़ेंगे नहीं। शिवसेना हमारी मां है।”

उन्होंने आगे कहा कि “ऑपरेशन टाइगर” की चर्चा चल रही है। सांसदों को 15-15 करोड़ रुपये दिए गए हैं। कल सुबह 11 बजे संसदीय दल की बैठक बुलाई गई है।

राउत ने जोर देकर कहा कि अभी तक हम सभी साथ हैं और हम सबका एक ही अध्यक्ष है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शिवसेना को तोड़ने की कोशिश कर रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद सावंत और अनिल देसाई भी मौजूद रहे।

ये भी देखे: शिवसेना (यूबीटी) और मनसे गठबंधन की चर्चा, संजय राउत का दावा, भाजपा ने बताया अटकल

You may also like