वीमेंस टी-20 विश्व कप 2026 में आज भारत Vs नीदरलैंड, पहली बार होगा सामना

by Manu
भारत W Vs नीदरलैंड W

लंदन, 17 जून 2026: वीमेंस टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय महिला टीम आज नीदरलैंड के खिलाफ (भारत Vs नीदरलैंड) मैदान पर उतरेगी। मुकाबला हेडिंग्ले (लीड्स) के मैदान पर शाम 7 बजे शुरू होगा।

भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत पाकिस्तान को 64 रन से हराकर शानदार अंदाज में की थी। वहीं नीदरलैंड को अपने पहले मैच में बांग्लादेश के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

आज टूर्नामेंट में कुल तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना बांग्लादेश से होगा। दूसरा मैच भारत और नीदरलैंड के बीच होगा जबकि तीसरा मैच साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा।

भारत और नीदरलैंड के बीच यह पहली टी-20 अंतरराष्ट्रीय भिड़ंत होगी। दोनों टीमें अब तक टी-20 फॉर्मेट में आमने-सामने नहीं आई हैं।

भारतीय टीम के लिए स्मृति मंधाना टी-20 में सबसे सफल बल्लेबाज हैं। उन्होंने 167 मैचों में 124.92 की स्ट्राइक रेट से 4401 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 112 रन है।

गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा टीम की सबसे सफल गेंदबाज हैं। उन्होंने 145 मैचों में 6.29 की इकोनॉमी से 166 विकेट झटके हैं।

ये भी देखे: महिला टी-20 विश्व कप: भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया, दीप्ति ने सिर्फ 10 रन देकर 5 लिए विकेट

You may also like