चंडीगढ़, 19 नवंबर 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार से वेलिंगटन में हो रहे पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज को भारत की प्लेइंग-11 से बाहर रखा गया। इसके बाद टीम मैनेजमेंट की काफी आलोचना हुई। हालांकि भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने इस फैसले का बचाव किया है।
कोटक का कहना है कि टीम चयन सिर्फ पहले दिन को लेकर नहीं बल्कि पूरे मैच को सोचकर लिया गया है। उन्होंने टीम के फैसले को पूरी तरह सही बताया है।
भारतीय टीम मैदान पर चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरी थी। इसमें जसप्रीत बुमराह प्रसिद्ध कृष्णा आकाशदीप और अंशुल कंबोज का नाम शामिल था। सिराज को मौका नहीं दिया गया। इसके बाद सुनील गावस्कर ने इस फैसले की आलोचना की। वहीं कोटक ने इस फैसले को सही बताया।
पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोटक ने कहा कि सिराज के साथ कुछ भी गलत नहीं है। हमने जब टीम चुनी तो लगा कि यही बेस्ट साइड है। मुझे नहीं लगता कि सिराज को बाहर करना गलत फैसला था। यह सिर्फ पहला दिन है। हम सिर्फ पहले दिन के लिए नहीं बल्कि दूसरे तीसरे और चौथे दिन के लिए टीम चुनते हैं।
ये नहीं देखें: हरियाणा के पूर्व भाजपा नेता शमशेर सिंह अहलावत का निधन, कांग्रेस सरकार में चेयरमैन रहे