Weather Update: दिल्ली में अचानक मौसम बिगड़ा, तीन फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट

by Manu
weather rain

दिल्ली, 11 जून 2026: दिल्ली में गुरुवार रात फिर से मौसम बिगड़ गया। खराब मौसम के कारण तीन विमानों को लखनऊ एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। इंडिगो एयरलाइंस का बैंकॉक से दिल्ली आ रहा विमान 6E1054 रात 12:18 बजे लखनऊ पहुंचा। यह विमान शुक्रवार सुबह 7:56 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुआ।

गुवाहाटी से दिल्ली जा रहा इंडिगो विमान 6E6317 रात 12:26 बजे लखनऊ उतरा और सुबह 3:21 बजे दिल्ली रवाना हुआ। नागपुर से दिल्ली आ रहा विमान 6E6573 रात 12:42 बजे लखनऊ पहुंचा और सुबह 3:12 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी।

उत्तर प्रदेश में गुरुवार को मौसम का मिजाज अलग-अलग रहा। राजधानी लखनऊ में सुबह से तेज धूप निकली और दिन का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं गोरखपुर, मेरठ समेत 52 शहरों में आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। बरेली में बुधवार देर रात 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चली, जिसके साथ बारिश भी हुई।

ये भी देखे: Weather: पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम बदला, ट्राईसिटी में हुई बारिश 14 जून तक बारिश-आंधी का अलर्ट जारी

You may also like