बेगूसराय, 11 जून 2026: बिहार के बेगूसराय जिले में नेशनल हाईवे-31 पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पटना से प्रशिक्षण पूरा कर लौट रहे तीन थाना प्रभारियों समेत चार पुलिसकर्मी इस हादसे में मौत हो गई।
मृतकों में मधेपुरा जिले के बेलारी थाना प्रभारी नीरज कुमार, अरार थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र अमर, रतवारा थाना प्रभारी साजन पासवान और सरकारी वाहन के चालक नीरज कुमार शामिल हैं। साजन पासवान की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई, जबकि बाकी तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि सरकारी कार के परखच्चे उड़ गए। हादसा बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत बखड्डा के पास हुआ।
मधेपुरा जिले के विभिन्न थानों में तैनात ये अधिकारी पटना में एक दिवसीय सरकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी एक सरकारी गाड़ी से मधेपुरा वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी।
ये भी देखे: मथुरा में एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, कंटेनर ने बस से उतरे यात्रियों को रौंदा, 6 की मौत, 9 घायल