चंडीगढ़, 29 अक्टूबर 2026: पंजाब और चंडीगढ़ में आज 29 अक्टूबर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक 29 और 30 अक्टूबर को कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने तेज हवाएं चलने और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है। विभाग ने पंजाब और चंडीगढ़ के लिए इन दो दिनों में आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। हालांकि 31 अक्टूबर से मौसम के सामान्य होने की उम्मीद है।
बुधवार की तुलना में पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। फरीदकोट में सबसे अधिक 36.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में 28 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहा। जो सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक था।
मौसम में बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ है। जम्मू और आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 3.1 से 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा मध्य क्षोभमंडल में पश्चिमी हवाओं के साथ एक नया पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में सक्रिय है। इसके प्रभाव से पंजाब और चंडीगढ़ में बादल छाने गरज-चमक तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है।
ये भी देखे: पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम बदला, पठानकोट में ओले गिरे, कई जिलों में तेज बारिश