चंडीगढ़, 10 नवंबर 2026: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और उनकी पत्नी ऐना कोनिडाला ने तलाक का ऐलान कर दिया है। दोनों ने अपने जीवन का एक लंबा वक्त साथ बिताने के बाद अब अलग होने का फैसला किया है। उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के ऑफिस की ओर से जारी किए गए बयान के अनुसार दोनों ने तलाक का फैसला आपसी समझ और सम्मान के साथ लिया है। ये तीसरी बार है जब पवन कल्याण और उनकी पत्नी का रिश्ता खत्म हुआ है।
पवन कल्याण ने पहली शादी साल 1997 में नंदिनी से की थी। हालांकि जल्द ही उनका रिश्ता खत्म हो गया था। इसके बाद साल 2009 में पवन कल्याण ने अभिनेत्री-मॉडल रेणु देसाई से शादी की थी। दोनों की शादी साल 2012 तक चली। और फिर वे अलग हो गए। पवन कल्याण और रेणु देसाई के दो बच्चे हैं अकीरा नंदन और आध्या। वहीं साल 2013 में पवन कल्याण ने तीसरी शादी अन्ना कोनिडाला से की जो कि मूल रूप से रूस की रहने वाली हैं। इनके दो बच्चे हैं पोलिना अंजना पवनोवा और मार्क शंकर पवनोविच।
डिप्टी सीएम पवन कल्याण के कार्यालय की ओर से पवन कल्याण और अन्ना कोनिडाला के तलाक को लेकर जारी किए गए बयान में कहा गया है अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा साथ बिताने के बाद हमने आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला किया है। भले ही हमारी शादी खत्म हो गई है लेकिन हम अच्छे दोस्त बने रहेंगे। और अपने प्यारे बच्चों के लिए समर्पित माता-पिता की भूमिका निभाते रहेंगे। बच्चों की खुशी और भलाई हमेशा हमारी साझा प्राथमिकता रहेगी।
ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया