अमेरिकी अदालत ने गौतम अडाणी के खिलाफ रिश्वत-धोखाधड़ी का केस खारिज किया

by Manu
गौतम अडाणी

ब्रुकलिन, 11 अगस्त 2026: अमेरिकी अदालत ने सोमवार को गौतम अडाणी के खिलाफ चल रहे रिश्वत और धोखाधड़ी के मामले को खारिज कर दिया। ब्रुकलिन की अमेरिकी जिला अदालत के जज निकोलस गारौफिस ने अमेरिकी न्याय विभाग की केस खत्म करने की मांग मंजूर की।

गौतम अडाणी पर 2024 में आरोप लगाया गया था कि उन्होंने भारतीय सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने पर सहमति जताई थी ताकि अडाणी ग्रुप की एक सहायक कंपनी को सोलर एनर्जी प्लांट विकसित करने का ठेका मिल सके। अडाणी ग्रुप ने इन आरोपों से लगातार इनकार किया था।

अदालत का फैसला आने के बाद गौतम अडाणी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “मैं न्यायिक प्रक्रिया के प्रति विनम्रता और गहरे सम्मान के साथ अमेरिकी अदालत के फैसले का स्वागत करता हूं।”

ये भी देखे: गौतम अदाणी ने की CM योगी से मुलाकात, कहा- 2030 तक यूपी बनेगा 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था

You may also like