6
पटना, 22 अप्रैल 2026: दिल्ली दौरे से लौटते ही बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सीधे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंच गए। दोनों नेताओं की मुलाकात बुधवार को हुई। बैठक की तस्वीरों में नीतीश कुमार सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखे दिख रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री सिर झुकाकर उन्हें प्रणाम करते नजर आए।
इधर, सम्राट सरकार की आज यानी बुधवार शाम 6 बजे पहली कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में रोजगार से जुड़े बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।
दिल्ली में रहते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार सुबह केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह और गिरिराज सिंह से भी मुलाकात की थी।
ये भी देखे: सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ