स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरानी फायरिंग के बावजूद सुरक्षित भारत पहुंचा तेल टैंकर ‘देश गरिमा’

by Manu
देश गरिमा

चंडीगढ़, 22 अप्रैल 2026: भारतीय तेल वाहक जहाज ‘देश गरिमा’ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार करते हुए सुरक्षित भारत पहुंच गया है। यह क्रूड ऑयल टैंकर काफी मात्रा में तेल लेकर आया है, लेकिन फिलहाल मुंबई तट से कुछ नॉटिकल माइल दूर समुद्र में एंकर पर खड़ा है।

18 अप्रैल को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रवाना हुए इस जहाज पर ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की फायरिंग के बावजूद भारतीय झंडे वाला यह टैंकर बिना रुके आगे बढ़ता रहा और अब सुरक्षित मुंबई पहुंच गया है।

जहाज पर 31 भारतीय नाविक सवार हैं। इसके सुरक्षित पहुंचने से देश में ईंधन की कमी को लेकर बनी चिंता में बड़ी राहत मिली है। मार्च से खाड़ी क्षेत्र में बढ़े तनाव के बीच ‘देश गरिमा’ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करने वाला दसवां भारतीय जहाज है।

भारत सरकार ने व्यापारिक जहाजों और नाविकों की सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाया है। भारत ने ईरान से साफ कहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय जहाजों को सुरक्षित रास्ता दिया जाए।

ये भी देखे: ईरान ने भारतीय झंडे वाले टैंकरों को होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित गुजरने दिया, ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ बाहर निकले

You may also like