रुड़की,11 जून 2025: सिविल लाइंस कोतवाली का आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शहर के व्यापारियों से मुलाकात भी की। और उनसे उनकी समस्याएँ जानी।
आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने मंगलवार को दिल्ली से लौटते समय सिविल लाइंस कोतवाली में अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की। आईजी गढ़वाल अचानक ही कोतवाली पहुँचे हुए थे। इससे आस पास के इलाके में अफरातफरी मच गई। पहले से इंतजाम न होने के कारण स्थानीय अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए।
उनके आने की सूचना मिलने पर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी भी कोतवाली पहुंचे। इस दौरान आईजी गढ़वाल ने व्यापारियों से बातचीत की और उनकी समस्याएँ जानी। व्यापारी अरविंद कश्यप, संजय गर्ग, प्रमोद जोहर ने जाम की समस्या के समाधान की मांग उनके सामने रखी।
उन्हाेंने जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया। इसके बाद आईजी ने एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल, सीओ रुड़की नरेंद्र पंत आदि अधिकारियों के साथ बैठकर अपराध की स्थिति पर जानकारी ली। साथ ही अपराध को रोकने के लिए अधिकारियों को सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़े: UP News: ट्रेन के माध्यम से शराब तस्करी करने के मामले में तीन महिलाएँ गिरफ्तार