चंडीगढ़, 05 नवंबर 2026: पंजाब और चंडीगढ़ में आज 5 नवंबर को मौसम ड्राई रहेगा। दिन में धूप खिलेगी और पहाड़ों उत्तर-पश्चिम दिशा से हवाएं चलेंगी। दिवाली पर भी मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि सुबह और रात के समय ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। राज्य के अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। रोपड़ में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले छह दिनों तक पंजाब में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। यानी बारिश की संभावना 10 नवंबर के बाद बन रही है। अगले तीन दिनों तक राज्य के कुछ स्थानों पर रात और सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छा सकता है। इससे सुबह के समय दृश्यता प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत है। इससे पहले तीन नवंबर को अमृतसर व चंडीगढ़ में कोहरा दर्ज किया गया है।
ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया